मधेपुरा, जनवरी 11 -- चौसा, निज संवाददाता। कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को शनिवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। जगह - जगह लोग धूप में बैठे नजर आए। सड़कों पर भी लोगों की चहल- पहल नजर आई। मालूम हो कि कई दिनों से भीषण ठंड के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी थी। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। हाड़ कंपाने वाली सर्दी में खेती- किसानी पर भी असर पड़ रहा थ। भीषण ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए थे। लेकिन शनिवार को मौसम ने मेहरबानी दिखाई। सुबह मौसम साफ रहने के साथ ही सूर्यदेव का दर्शन हुआ। दोपहर के वक्त धूप में गर्माहट भी महसूस हुई। सूर्यदेव की मेहरबानी के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। तेज पछुआ हवा के कारण धूप हल्की पड़ते ही कनकनी बढ़ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.