कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर देहात। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। पिछले पांच दिन से ओले गिरने व बारिश से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मौसम साफ होते ही खेतों में डेरा डाल दिया। बिगड़े मौसम में फसलों को हुए नुकसान से परेशान किसान धूप निकलते ही खेतों में डेरा डालकर गेहूं व चना आदि की फसलों की कटाई-मड़ाई में जुट गए। इससे खेतों में चहल-पहल बढ़ गई। जिले में मौसम केसाथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से सवा पांच डिग्री नीचे रहा। शुक्रवार को भी बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। धूप निकलने के बाद भी दोपहर में पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री नीचे रहा। जबकि साढे़ तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा भी जारी रही। जिले में पांच दिन पहले बारिश व ओले गिरने से पककर तैयार गेहूं चना आदि की फसलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.