पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से धूप खिलने के कारण लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिली। धूप निकलने से शहर के कई गली-मोहल्लों में जमा पानी सूखने लगा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। बारिश थमने और मौसम साफ होने से किसानों को भी काफी राहत मिली है। किसान खेतों में बारिश से प्रभावित हो रही मक्का फसल की कटाई, तैयारी और सुखाने के कार्य में तेजी से जुट गए हैं। हालांकि कई खेतों में अब भी पानी जमा रहने के कारण किसानों को मक्का निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद किसान फसल बचाने में लगे हुए हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप और छांव का सिलसिला बना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.