बिजनौर, जनवरी 28 -- एक दिन पूर्व और रात को हुई बारिश के बाद बुधवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। नगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से जारी मूसलाधार बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी थी। बारिश के बाद धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिले में बुधवार को सुबह भी हल्की बारिश हुई। जिससे ठंड का एहसास होता रहा, लेकिन दोपहर के समय सूर्य देवता ने दर्शन दिए। जिसके बाद धूप में तेजी दिखाई दी। धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस हुई। धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में भी चार-चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 98 प्रतिशत और शाम को 76 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि 10.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण इलाकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.