उरई, जनवरी 9 -- उरई। सर्दी लगातार सितम ढा रही है। दिन में तो हल्की धूप निकल रही है, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से यह बेअसर साबित हो रही है। वहीं सुबह शाम तो बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को शहर में सुबह करीब 11 बजे के बाद सूर्य नारायण के दर्शन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। धूप निकलते ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोग घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। बीते कई दिनों से कोहरा और शीतलहर के कारण जनजीवन काफी प्रभावित था, ऐसे में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से गर्माहट महसूस हुई, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। ठंड के कारण बाजारों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.