सुल्तानपुर, जनवरी 11 -- रविवार को निकली धूप से पटरी पर लौटी लोगों की दिनचर्या रात में ठंड पड़ने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं जला अलाव सुलतानपुर। रविवार को कई दिन बाद खुलकर धूप निकलने से लोगों को गलन से राहत रही। पार्क,घर के छतों व खुले आसमान के नीचे बैठकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। मौसम साफ होने से खेती-किसानी के कामों में तेजी आ गई है। धूप निकलने से रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम में एकाएक परिवर्तन होने पर गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। जिले में पछुआ हवा की गति दो दिन से धीमी होने के कारण सुबह से ही धूप निकलने लगी है। दिनभर खुलकर धूप निकलने से गलन से राहत मिली है। रविवार को सुबह से ही धूप निकलने पर लोग घर व पार्क में धूप का आनंद लेते दिखे। ठंड के चलते प्रभावित खेती-किसानी के कार्यो में फिर तेजी आने लगी है। किसान गेहूं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.