बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- दिसंबर महीने की दस्तक के साथ सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। दिन में धूप राहत जरूर दे रही है, लेकिन रात का तापमान तेजी से नीचे खिसकना शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ, जबकि रात में पारा गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। लगातार उत्तरी हवा चलने से हवा में ठिठुरन और भी बढ़ेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने की वजह से शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। बुलंदशहर समेत वेस्ट यूपी में शनिवार को तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभावित है। सुबह-शाम गलन का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.