सहारनपुर, जनवरी 9 -- जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से लोगों को खास राहत नहीं मिली। शीतलहर के चलते सर्दी और बढ़ गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। सुबह और शाम घने कोहरे का प्रकोप बना रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से सहारनपुर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करते देखा गया। वहीं, सड़कों पर भी वाहन चालक बेहद सतर्क नजर आए। महान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.