मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी। धूप निकलने के बाद भी गुरुवार को लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। तेज पछिया हवा के कारण ठंड बढ़ गयी। शाम होते ही कनकनी और अधिक बढ़ गई। इससे लोगों को फिर से एकबार ठंड का अहसास हुआ। पछिया हवा के कारण बच्चे एवं बुजुर्गो की परेशानी अधिक बढ़ी है। मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी चार से आठ फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है। औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.