लखीसराय, जनवरी 13 -- चानन। पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की ठंड से सोमवार को राहत मिली। लंबे समय के बाद सुबह से खिली धूप को देखकर लोगों के चेहरे खिल गए। शीतलहर की वजह से पिछले एक पखवाड़े से इंसान हो या जानवर सभी परेशान हो रहे थे। बेजुबान पशु पक्षी और जानवर भगवान भरोसे हैं, वहीं बुजुर्ग व बच्चों के लिए ठंड आफत बन गई थी। बढ़ते ठंड की वजह से शाम होते ही लोग बाजार से घर लौटने लगते थे, लेकिन सोमवार को खिली धूप की वजह से बाजार में चहल -पहल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.