औरैया, फरवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। सोमवार सुबह से निकली तेज धूप ने क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड व गलन से काफी राहत दिलाई। मौसम में आए इस बदलाव का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा की ओपीडी पर भी साफ देखने को मिला। सामान्य दिनों में 50 से 100 मरीजों तक सीमित रहने वाली ओपीडी सोमवार को 200 का आंकड़ा पार कर गई। बीते कई दिनों से पड़ रही सर्दी के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे थे और जरूरी काम भी टाल रहे थे। अधिकांश लोग स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर ही काम चला रहे थे। लेकिन सोमवार सुबह धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए सीएचसी पहुंच गए। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की कतारें लग गईं और दोपहर तक सैकड़ों मरीज पंजीकरण करा चुके थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि ठंड के ...