धूप निकलते ही खेतों में जुटे किसान, मक्का सुखाने में आई तेजी
पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगातार बारिश और बादलों के बीच रविवार को सुबह से खिली धूप ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। मौसम साफ होते ही जिले के किसान खेतों में जमा और भीगा हुआ मक्का समेटने तथा उसे सुखाने के काम में जुट गए। कई किसानों ने मक्का की कटाई के बाद उसकी तैयारी में तेजी लाई, जबकि बड़ी संख्या में किसान खुले स्थानों पर मक्का सुखाते नजर आए। रविवार को दिनभर धूप और हल्के बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा, लेकिन मौसम सामान्य रहने से किसानों को राहत मिली। तपती धूप के बावजूद किसान खेतों और खलिहानों में डटे रहे ताकि बारिश से प्रभावित मक्का को जल्द से जल्द सुखाकर सुरक्षित किया जा सके। पिछले दिनों हुई प्री-मानसून बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। कई क्षेत्रों में कटाई के बाद खेतों में पड़ा मक्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.