समस्तीपुर, दिसम्बर 30 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से धूप नहीं निकला है। धूप नहीं निकलने से मक्का की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों के खेतों में लगी मक्का की फसल पूरी तरह पीला पड़ गया है। मक्के के पौधे को पीला पड़ता देख किसानों में मायूसी छा गयी है। किसानों ने बताया की पौधा पीला होने से उसमें विकास नहीं हो रहा है। अगर और कुछ दिन यही हाल रहा तो मक्का के पौधे में बहुत छोटी बाली निकलेगी। उन्होंने कहा कि मक्के की फसल के लिए धूप निकलना बहुत जरूरी है। नहीं तो उनके अरमानों पर पानी फिर जायेगा। काफी मेहनत और खर्च कर किसानों ने मक्के की खेती की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.