मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में धूप नहीं निकलने व पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। ठंड से बच्चों और बुजुर्गो का हाल बेहाल है। चौक चौराहों पर अलाव नहीं जलाये जाने से लोगों को और परेशानी बढ़ गयी है। कई लोग खुद से अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शाम होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर- पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमीय प्रणाली के प्रभाव तथा लगातार पछुआ हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण जिले में ठंड बढ़ सकती है। जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की सम्भावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 6 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.