मथुरा, जनवरी 4 -- कोहरा भले ही न हो, लेकिन लगातार गिर रहे तापमान के चलते लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। रविवार को न्यूनतम तापमान के 5.4 डिग्री पर रहने और सर्द हवाएं चलने से लोगों को गलन का अहसास होता रहा। आईएमडी के अनुसार सर्दी का यह प्रकोप अभी जारी रहेगा। हल्की-बूंदाबांदी भी संभव है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। रविवार की सुबह कोहरा को जल्दी छंट गया, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। हल्की धूप भी खिली, जिसके चलते लोगों ने कुछ देर के लिए राहत जरूर महसूस की। इसके चलते दोपहर के वक्त बाजारों में अच्छी-खासी चहल-पहल रही। पंरतु, सायं पांच बजते ही मौसम अचानक सर्द हो गया। गलन के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गयीं। खासकर, खुले आसामान के नीचे जिंदगी बसर करने वाले मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.