पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी आई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। कई घरों और दुकानों में दोपहर के समय पंखे चलने लगे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह बढ़ोतरी मार्च माह की शुरुआत के साथ सामान्य मानी जा रही है। अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.