धूप छावं के बीच लू थपेड़ों ने राहगीरों-यात्रियो को किया परेशान
चंदौली, जून 23 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में मौसम का लगातार बदलता मिजाज लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। कभी आसमान में बादलों की आवाजाही तो कभी तेज पछुआ हवा के गर्म थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं शहर से लेकर गांव तक लगातार हो रही बिजली कटौती ने आमजन की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
मौसम का प्रभाव जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम और बिजली संकट के दोहरे प्रहार से जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा। जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन बरसात न होने के कारण उमस और अधिक बढ़ गई। दोपहर होते ही तेज पछुआ हवा चलने लगी। जिससे गर्मी का एहसास और बढ़ गया। सड़क पर निकलने वाले राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.