पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बुधवार को धूप-छांव के कारण कनकनी फिर से शुरू हो गयी है। सुबह में ही धूप खिल उठी। मगर धूप में गरमी नहीं नरमी थी। सुबह में हल्की धुंध भी थी। धूप खिलने के साथ ही कुहासा छट गया। मगर इसके बाद दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बरसात की संभावना नहीं है। अगले एक दो दिन तक हल्का बादल छाया रह सकता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.