बुलंदशहर, मई 31 -- जिले में रविवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत जहां चटक धूप और तीखी तपिश के साथ हुई, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा, जिससे हवा की रफ्तार थम गई और हवा में नमी बढ़ने के कारण लोग उमस से बेहाल नजर आए। हालांकि दोपहर बाद झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। इस दौरान बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार तड़के से ही सूरज के तेवर तल्ख नजर आ रहे थे। नौ बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा डाल दिया। यह भी पढ़ें- उमस ने छुड़ाए पसीने, अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई दुश्...