धूप-छांव के बीच 24 घंटे में 66.8 मिमी हुई बारिश
प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से मानसून की पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में घनघोर बारिश शुरू हो गई। 24 घंटे में 66.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त से चार सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.