गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर। जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार की रात हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे वातावरण खुशनुमा बना रहा। दिन चढ़ने के साथ दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज ठंडी हवाओं और बादलों के कारण उमस में भी कमी आई है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह...