गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को कुछ हद तक राहत मिली। दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण धूप छांव की स्थिति बनी रही। बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी से सुहाना रहेगा मौसम,उमस से मिलेगी राहतमौसम में बदलाव हालांकि वातावरण में नमी रहने के कारण उमस का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना क्षेत्र में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा, गर्जन और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बूंदाबां...