भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दो दिन तक लगातार आई आंधी-बारिश के बीच गुरुवार को गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। वहीं पूरा दिन आंशिक रूप से छाए बादलों के कारण धूप-छांव तले बीता। सूरज चमका तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। वहीं उमस व गर्मी ने रात को उबाल दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले दो दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को जहां आंशिक बदरी के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है वहीं शनिवार को बदरी व आंधी के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान लोगों को गर्मी से ज्यादा उमस का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पूर्वी हवाएं मचा रही भागलपुर में तबाही, लगातार दूसरे दिन आंधी का कहरतापमान में वृद्धि एक डिग्री चढ़ा दिन का तापमान, रात का पारा 4.4 डिसे उछला बीते 24 घंटे के मौस...