धूप-छांव के बीच बाबा की दरबार की ओर बढ़ रहे कांवरिया, श्रावणी मेला में बढ़ रही शिवभक्तों की भीड़
बांका, अगस्त 11 -- बांका, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। धूप और छांव के बीच कांवरियों के जत्थे बोल बम का जयघोष करते हुए बाबा की दरबार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद कांवरियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। कंधे पर कांवर और जुबां पर बाबा का नाम लिए श्रद्धालु लगातार अपनी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। कांवरिया पथ पर जगह-जगह सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत, फल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मार्ग में प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कच्ची कांवरिया पथ पर भक्ति संगीत में जमकर झूमे शिवभक्त जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ रहा है, कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.