लखीसराय, अप्रैल 24 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने थोड़ी राहत जरूर दी। सुबह जहां कड़ी धूप के कारण लोग परेशान नजर आए, वहीं दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही और चल रही हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई। बीते दिनों में जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली। सुबह के समय तेज धूप और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच उमस, आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी हालांकि दोपहर बाद सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा, जिससे वातावरण में गर्मी ...