धूप-छांव के बीच चली हवाओं ने दी राहत, लेकिन बिजली कटौती ने रुलाया
रामपुर, जून 29 -- पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी के बीच सोमवार को मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में धूप-छांव का खेल चलता रहा, और बीच-बीच में चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से खासी राहत दी। तापमान में आई इस मामूली गिरावट से लोगों ने चैन की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच अघोषित बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया। जैसे ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हुईं, कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। घंटों तक बिजली न आने के कारण घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोग उमस से बेहाल नजर आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन रहा बेहाल यह भी पढ़ें- Jahanabad News शाम को चली हवा तो मिली उमस भरी गर्मी से राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.