भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीती रात में ओस संग पारा गिरा तो पूर्वी हवाओं ने भी रात में हल्की सिहरन का एहसास करा दिया। गुरुवार की सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे पूरा दिन धूप-छांव के साये तले गुजर गया। दिन में गर्मी तो नहीं हुई, लेकिन हल्की उमस का एहसास सारा दिन हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अब आंधी-बारिश की आशंका नहीं है। शुक्रवार से दिन संग रात का पारा चढ़ेगा। अगले चार दिनों में दिन की गर्मी सवाब पर होगी तो रात का मौसम भी गर्म होगा।डेढ़ डिसे दिन का तो एक डिसे लुढ़का रात का पाराबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्...