पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप-छांव लगा रहा। हालांकि गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण धूप के बावजूद लोगों को राहत मिली। विगत दो दिनों से तपतपाती धूप के कारण भीषण गर्मी से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि बादल छाए रहने के बाद भी दिन भर उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनो का येलो अर्लट जारी किया है। यह भी पढ़ें- UP Heatwave Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, इस दिन तक भीषण लू का अलर्ट अगामी 24 एवं 25 अप्रैल को येलो अर्लट जारी किया गया है। इस दौरान 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बहने की स...