धूप-छांव के बीच अब सताएगी उमस
हल्द्वानी, जून 2 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। मौसम के बदलते मिजाज के बीच मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप निकल आई।हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में बारिश और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा का दौर 6 जून तक बना रहेगा। हालांकि, वातावरण में नमी की मात्रा 24 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण अब गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.