हाजीपुर, नवम्बर 15 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि मतगणना को लेकर शुक्रवार की सुबह से राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय पर चहल-पहल बनी हुई थी। मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के हौसले बढ़ते घटते रहे, लेकिन दोपहर के एक बजे के बाद से महागठबंधन कार्यालय में खामोशी छाने लगी और एनडीए खेमे में चहल-कदमी तो बढ़ी ही उत्साह बढ़ता गया। 2 बजे के बाद से एनडीए कार्यालय पर ढोल नगाड़े, अबीर गुलाल उड़ने लगे। वहीं शाम होते-होते महागठबंधन कार्यालय पर सन्नाटा पसर गया। एनडीए कार्यालय पर पटाखे छूटने लगे। अबीर-गुलाल उड़े। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमलोगों के बीच भी मिठाई, लड्डू बांटे गए। सुबह से ही मतगणना को लेकर शहर की सड़कों पर वाहनों और आदमी की आवाजाही कम रही, लेकिन 3 बजे के बाद से शहर की सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई और पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.