धूप-गर्मी से पिछड़ी धान नर्सरी लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 38 फीसदी बिचड़ा तैयार
कटिहार, जून 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खरीफ मौसम की शुरुआत के साथ जिले में धान की खेती की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, लेकिन मौसम का साथ नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में इस वर्ष 93 हजार 470 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 9,347 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बिचड़े (नर्सरी) की बोआई की जानी है, लेकिन अब तक केवल लगभग 38 प्रतिशत क्षेत्र में ही बिचड़ा डाला जा सका है। लगातार तेज धूप, बढ़ती गर्मी और अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण धान की नर्सरी तैयार करने की रफ्तार धीमी पड़ गई है。 यह भी पढ़ें- जिले में मानसून की स्थिति कमजोर, ऊंची जमीनों में न करें धान की खेती किसानों की चिंता जिले के अधिकांश प्रखंडों में किसान मानसून की सक्रियता का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों ने पहले ही बिचड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.