उन्नाव, जनवरी 26 -- उन्नाव। तीन दिनों से लगातार निकल रही तेज धूप के असर से सामान्य से अधिक तापमान हो गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और धूप में तपिश बढ़ने से दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। वायुदाब में वृद्धि होने से सोमवार को भी मौसम खुलने के साथ तापमान में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव पर डॉक्टरों ने भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें। सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए गुनगुना पानी पीना लाभकारी है और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। दिन में धूप के...