रुडकी, जनवरी 15 -- कई दिनों बाद गुरुवार को आसमान साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन गलन भरी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। धूप निकलने के बावजूद दिनभर शीत लहर चलती रही, जिससे लोग कांपते नजर आए। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, फिर भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। स्थिति यह है कि इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाजार में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है। दुकानदार तय समय से पहले ही दुकान बंद कर घर चले जा रहे हैं। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.