गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- फरीदाबाद। जिले में लगातार चार दिन तक छाए घने कोहरे के बाद मंगलवार को लोगों को धूप देखने को मिली लेकिन हवा अब भी दमघोंटू बनी हुई है। सुबह से आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा है। तेज धूप के कारण लोगों को ठंड का अहसास कम हुआ। वहीं, शाम ढलते ही ठंड ने एक बार फिर शहर को अपने अगोश में ले लिया। स्मार्ट सिटी में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा पड़ रहा था। कोहरे के चलते सड़कों पर सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती थी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते थे और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिन चढ़ने के बाद भी कोहरा पूरी तरह नहीं छंटता था और धूप बहुत कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.