रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर। शहर और आसपास के लोगों को शुक्रवार दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिल। शुक्रवार सुबह रुद्रपुर में कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर में धूप निकली। जबकि शाम को फिर ठंड बढ़ गई और कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। वहीं अभी लोगों को कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि गुरुवार का अधिकतम 19.5 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि अभी कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.