मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। जिले में लगातार धूप खिलने से लोगों को राहत हो रही है। शुक्रवार को भी दिन में धूप के साथ तेज हवा चलती रहीं। दिन धूप निकलने से लोगों को राहत हो रही है। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। हवा सर्द होकर ठंडी बढ़ा रही हैं। सुबह के समय हवा के साथ गलन परेशान कर रही है। नौ बजे के बाद दिनचर्या सामान्य हो रही है। दिन में धूप निकलने से लोग अपने काम निपटा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चार दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ हो रहा है, लेकिन शाम से लेकर सुबह आठ बजे तक ठंड पड़ रही है। सुबह के समय ही सूर्य देवता के दर्शन हो जा रहे हैं, लेकिन गलन दिन में नौ बजे तक बरकरार रह रही है। शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने से दिन में लोगों को गर्माहट महसूस हुई। मौसम पूरी तरह से साफ होने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.