गुड़गांव, जनवरी 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मिलेनियम सिटी में भी साफ दिखने लगा है। सोमवार को तेज धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान इससे पहले 2021 में 2.1 डिग्री सेल्सियस 26 जनवरी को दर्ज किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे सर्द हवाएं सीधे शरीर में चुभ रही हैं। खासकर हाईराइज सोसाइटियों और दिल्ली-जयपुर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.