गुड़गांव, जनवरी 14 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के लोगों को कड़ाके की ठंड और प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही। बुधवार दोपहर को हालांकि, धूप खिली लेकिन सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। आईएमडी चंडीगढ़ की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार तड़के गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान गिरकर महज 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार सुबह मैदानी इलाकों में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तड़के दर्ज किया गया 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान इस सीजन की सबसे भीषण ठंड का संकेत है। हालांकि, सूरज निकलने के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ। जिले का ओवरऑल न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.