रांची, जनवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। नववर्ष के पहले दिन राज्य का मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी रांची समेत अधिकांश हिस्से में ठंडक महसूस की गई। हालांकि धूल खिली रही, लेकिन हवा ने इसके असर पर थोड़ा प्रभाव डाला। वहीं, पलामू समेत झारखंड के उत्तरी भाग के कुछ जिलों और कोल्हान में कुहासा छाया रहा। इसके चलते पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले सैलानियों को ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो न्यूनतम तापमान में मामूली उछाल आया। राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राज्य में अगले तीन दिन के बीच न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद इसमें एक बार फिर से कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिन के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी। वहीं, र...