धूप के साथ उमस भरी गर्मी से परेशान रहे जिलेवासी
अररिया, जून 18 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज के बीच आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल के साथ बुधवार की शाम जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तक मौसम में गर्माहट कम रही लेकिन इसके बाद धीरे धीरे धूप निकलने के साथ मौसम मौसम में गर्माहट बढ़ती गई। इसके बाद दिन भर लोग धूप के साथ उमस भरी गर्मी से जिलेवासी परेशान रहे। गुरुवार को जिले की अधिकतम तापमान का पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रही। इस दौरान गुरुवार को भी दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। रुक रुक कर हवा चलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती रही। धूप का प्रकोप तो कम रहा लेकिन मौसम में उमस बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.