अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने सोमवार की सुबह कुछ राहत के संकेत दिए। लंबे समय बाद कोहरा नदारद रहा और सूरज की किरणों ने लोगों को कुछ देर के लिए सुकून का अहसास कराया। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। शीत लहर के प्रभाव के चलते वातावरण में गलन बनी रही। लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। सुबह-सुबह घर से निकले लोगों को सर्द हवाओं के कारण खासा परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। खासकर खुले इलाकों, बाजारों और सड़कों पर सर्द हवा चुभती रही। बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए ठंड चुनौती बनी रही। दिन चढ़ने के साथ धूप कुछ तेज हुई, लेकिन शीत लहर के कारण शरीर में गर्माहट महसूस नहीं हो सकी। लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.