पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत। तराई में धूप के बीच हवा ने सर्दी को बढ़ा दिया है। सोमवार को वर्किंग डे के बीच सर्दी ने अपना असर दिखाया। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान गिरा। माना जा रहा है कि धूप के बीच भी तापमान गिरेगा। इसका फायदा गेहूं और गन्ने की फसल को मिलेगा। सोमवार को राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम 23.8 और न्यूनतम 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यह एक दिन पूर्व अधिकतम 24.3 और न्यूनतम 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। तापमान में बदलाव आने से गन्ना और गेहूं की फसल को फायदा है। सोमवार को आर्द्रता 74 से 61 दर्ज की गई। पूर्वानुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान और गिरेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 73 रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.