बुलंदशहर, फरवरी 10 -- फरवरी के महीने में अब मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। गुलाबी ठंड की विदाई के साथ ही अब चटक धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि दिन में लोग स्वेटर और जैकेट उतारने पर मजबूर हो गए हैं, हालांकि सुबह और रात के समय अभी ठंड बरकरार है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इस दौरान ठंड से लोगों की कपकपी छूट गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप की तपिश बढ़ती गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय बाजारों और दफ्तरों के बाहर लोग धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, शाम ढलते ही पारा गिरने से एक बार फिर ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.