धूप के तेवर गरम, तापमान 38 डिग्री पार
पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तीन दिनों से धूप के तेवर तल्ख हैं। सूरज के लाल होते ही धरती गरम हो गयी है। तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है। तापमान में वृद्धि के साथ मक्का समेटने में लाखों किसान जुट गए हैं। इधर, तीन दिनों से बढ़ी अत्यधिक गर्मी सेहत के लिए परेशानी बन गयी है। आउटडोर में मेडिसिन से लेकर बच्चा विभाग में रोगी की कतार है। धूप से सर्दी,खांसी , बुखार, सर दर्द, बदन दर्द की शिकायत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, सूरज लाल, धरती गरम मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 जून ,6 जून एवं 7 जून को येलो अलर्ट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.