फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। जून के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, दोपहर के समय ऐसा महसूस हो रहा था मानो सड़कों से आग निकल रही हो। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर रहे, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वालों ने चेहरे को गमछे और दुपट्टे से ढककर ही सफर किया। शनिवार सुबह से ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सामान्य दिनों में भीड़भाड़ वाले बाजार, प्रमुख चौराहे और बस स्टॉप भी लगभग खाली नजर आए। बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम रही। जो लोग बाहर निकले, वे छाता, टोपी और चेहरे को कपड़े से ढककर धूप से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। भीषण गर्मी का असर अ...