बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूरज की किरणों में तल्खी रही, जिससे लोगों को भीषण तपिश का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते स्थिति झुलसाने वाली हो गई। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। मंगलवार को सुबह से ही धूप के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने पर तेज गर्मी महसूस की गई। भीषण गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। राहगीर सड़कों पर लगे पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखे। यह भी पढ़ें- मुंगेर में गर्मी का सितम: तीन दिनों में 6 डिग्री उछला पारा, 18 अप्रैल तक 42 डिग्री पहुंचने के आसार मुंगेर में गर्मी का सितम: तीन दिनों में 6 डिग्री उछला पारा, 18 अप्रैल तक 42 डिग्री पहुंचन...