नई दिल्ली, अगस्त 14 -- गर्मी और धूप में हमारा चेहरा ही नहीं, हाथ और पैर भी काफी प्रभावित होते हैं। बाहर निकलते समय हम चेहरे पर तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन हाथ-पैर को अक्सर इग्नोर कर देते हैं। लगातार धूप में रहने से यहां की त्वचा थोड़ी काली और बेजान दिखने लगती है। अगर आपके हाथ-पैर भी ऐसे ही नजर आने लगे हैं, तो घर पर ये पैक बनाकर देख सकते हैं। इसमें यूज होने वाली लगभग सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाएंगी। चलिए जान लेते हैं इसके बारे में -पैक बनाने के लिए चाहिए 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा आधा छोटा चम्मच कॉफी थोड़ी सी ईनो 1 छोटा चम्मच शैम्पू थोड़ा सा नींबू का रस जरूरत के हिसाब से पानी यह भी पढ़ें- तीज स्पेशल: मेंहदी लगानी नहीं आती? बोतल के ढक्कन से फटाफट बनाएं ये सुंदर डिजाइनऐसे बनाएं पैकएक कटोरी में चावल का आटा और कॉफी डालें। अब इसमें शैम्पू, थ...