बांका, मई 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को जिले में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि सुबह के समय आसमान में बादलों का पहरा लग गया मगर कुछ ही घंटो में आसमान साफ होने लगा और बादलों की जगह सूरज की तेज़ किरणों ने ले लिया। जिससे जिलेभर में सूरज की तपिश लगातार बढ़ती रही। आलम यह हुआ कि, दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली और लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आए। जबकि बाजारों एवं चौक-चौराहों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। इधर तेज धूप के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं दिनभर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे आर्द्र...