अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में गर्मी की तपिश से लोगों को बेहाल कर रखा है। तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने एक तरफ जहां लोगों की समस्याएं बढ़ा दी है तो वहीं लू से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बीते एक सप्ताह में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। इसी का असर है कि सुबह नौ बजे के बाद ही तेज हवाओं के साथ धूप का कहर लोगों को छांव में जाने को विवश कर दे रहा है। दूसरी तरफ गर्मी का असर बिजली आपूर्ति पर भी साफ तौर पर दिख रही है। शहरों में तो स्थिति ठीक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने जाने का दौर लगा रहता है। दिन के समय बिजली कटने से लोगों को पसीने से तर बतर होना पड़ता है। कुछ स्थानों पर ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर जवाब दे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार समय से ट्रांसफार्मर भी नहीं बदले जाते हैं जिससे ...