अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। मौसम के लगातार बदलते मिजाज से जिले वासियों का हाल बेहाल है। दिन में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी और शाम में आसमान में बादल साथ के साथ बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में छाए बादल के साथ रात में ठंड महसूस हो रहा है। गुरुवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी के बीच लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। सुबह करीब नौ बजे तक लोगों ने ठंड महसूस किया इसके बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया और तेज धूप खिल गई। धूप की तपिश के साथ मौसम में उमस बढ़ जाने के कारण दिनभर लोग तपिश भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि शाम के वक्त एक बार फिर हल्की ठंड महसूस होने लगी। गुरुवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.